- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
भगवान महाकाल के आंगन से हुई पाँच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत, धनतेरस पर मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अर्चन; कलेक्टर, एसपी और मंदिर प्रशासक रहे मौजूद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धनतेरस का पर्व दीपावली के पाँच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे में दीवाली के पहले धनतेरस के दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया।
धनतेरस के इस पावन पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में 22 पुजारियों ने विशेष पूजा का आयोजन किया। इस मौके पर कलेक्टर और एसपी भी पूजा में शामिल हुए। इस दौरान 22 पुजारियों ने बाबा महाकाल के साथ कुबेर और चांदी के सिक्कों का पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित किया गया। पूजा में सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और भगवान महाकाल तथा भगवान धन्वंतरी से सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
इस विशेष पूजा में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ और पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास समेत कई अन्य लोग भी थे।
वहीं, धनतेरस के एक दिन पहले सोमवार शाम को पं. आशीष पुजारी ने फुलझड़ी से भगवान महाकाल की आरती की थी।