- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा दिवाली का पर्व, केसर और चंदन से महिलाएं करेंगी बाबा का उबटन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा।
पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल को केसर और चंदन का उबटन करेंगी, उसके बाद बाबा को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। फिर भगवान को नए वस्त्र और सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह में बाबा को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा। शाम को कोटि तीर्थ कुंड में दीपों की मालाएं सजाई जाएंगी।
बता दें, दीपावली का यह पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस, 29 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 2 नवंबर को चिंतामन गोशाला में गोवर्धन पूजा के साथ समाप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि होली के अवसर पर गर्भगृह में हुई अग्निकांड की घटना के मद्देनजर, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि 31 अक्टूबर को बाबा महाकाल के दरबार में केवल एक फुलझड़ी जलाकर दीपावली पर्व की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही, दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा।