- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Ujjain SP ने लगाई 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग! Sky Diving Festival का उज्जैन हुआ आगाज़
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शनिवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का स्काई डाइविंग फेस्टिवल शुरू हो गया है। इस मौके पर उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने 10,000 फीट की ऊंचाई से जंप लगाकर इस फेस्टिवल का आगाज़ किया।
आपको बता दें कि इस फेस्टिवल की शुरुआत उज्जैन में देवास रोड पर स्थित दताना एयर स्ट्रिप पर हुई। इस मौके पर नगर निगम की सभापति कलावती यादव, कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने शनिवार को स्काई डाइविंग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद, एसपी प्रदीप शर्मा ने 10,000 फीट से जंप करके इसकी शुरुआत की।
मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन में लगातार चौथे साल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया है। यह पहली बार है जब लगातार 3 महीने तक लोग 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर स्काई डाइविंग का मजा ले सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, स्काई डाइविंग का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसकी बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है। वहीं, एक दिन में 12 से 15 जंप करवाई जाएंगी। साथ ही 18 से कम उम्र वालों के लिए पेरेंट की अनुमति जरूरी की गई है।