- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कार्तिक – अगहन माह की दूसरी सवारी आज, मनमहेश स्वरूप में भगवान महाकाल प्रजा को देंगे दर्शन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
कार्तिक और अगहन महीने में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी आज, 11 नवंबर, सोमवार को शाम 4 बजे राजसी ठाट-बाट के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलेगी। बाबा महाकाल आज मनमहेश स्वरूप में पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने के लिए निकलेंगे।
आपको बता दें, शाम 4 बजे सवारी निकलने से पूर्व सभामंडप में भगवान का पूजन होगा। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से सवारी प्रारंभ होगी, जो गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहाँ शिप्रा के जल से भगवान का पूजन-अर्चन होगा। इसके बाद सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, महाकाल घाटी होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
वहीं, 14 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी के खास मौके पर बाबा महाकाल की रात में एक विशेष सवारी निकलेगी। इस मौके पर बाबा महाकाल गोपाल मंदिर जाकर श्री हरि से मिलेंगे और वहाँ हरि-हर मिलन होगा।