- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
जिले के 23 हजार विद्यार्थियों की मेहनत बेकार, 9वीं-11वीं की परीक्षाएं निरस्त
उज्जैन । शासकीय स्कूलों में चल रही कक्षा 9वीं आैर 11वीं की परीक्षाओं में अब तक हुए सभी पेपर को निरस्त कर दिया है। आगामी पेपर भी स्थगित कर दिए हैं। सतना में वॉटसएप पर पेपर लीक होने की सूचना पर जांच के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। पुष्टि के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने देर शाम परीक्षाएं निरस्त करने एवं आगामी पेपर स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। परीक्षाएं निरस्त व स्थगित होने के कारण जिले के 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त नीरज दुबे की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में एकसाथ कक्षा 9वीं आैर 11वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। जल्द ही नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बताया सभी हाई स्कूल आैर हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्यों को आदेश के संबंध में सूचित कर दिया है।