- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Ujjain: योग शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, योग गुरु परमार्थ देव जी महाराज के साथ सीएम ने किया योग
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के होमगार्ड ग्राउंड नागझिरी में पतंजलि योगपीठ के सहयोग से चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया। “करो योग, रहो निरोग” थीम पर आयोजित इस शिविर में सीएम ने योग गुरु परमार्थ देव जी महाराज के साथ मंच पर योग क्रियाएं कर सभी को प्रेरित किया।
शिविर का उद्देश्य फोर्स के जवानों को नेचरोपैथी और स्वस्थ आहार शैली से जोड़ना है। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन से की। इसके बाद उन्होंने योगासन करते हुए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जवानों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शिविर में सिविल डिफेंस की वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन और जीवनशैली सुधार पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही, गुरुवार को सीएम मोहन यादव फ्रीगंज में 90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे, जो उज्जैन के विकास में एक नई दिशा देगा।