- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब रेल और बस स्टैंड पर लगेगी महाकाल की हाईटेक लड्डू मशीन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के बाबा महाकाल के भक्तों के लिए अब प्रसाद पाने का अनुभव पहले से कहीं अधिक आसान और हाईटेक हो गया है। महाकाल मंदिर में अब आधुनिक लड्डू मशीन से 24 घंटे लड्डू प्रसादी उपलब्ध हो रही है। मंदिर समिति ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यह व्यवस्था शुरू की है। इस मशीन में बारकोड स्कैन करते ही लड्डू प्रसादी का पैकेट श्रद्धालुओं के हाथों में पहुंच जाता है।
इस सुविधा की शुरुआत एक हफ्ते पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की थी। अब, मंदिर समिति इस सुविधा को और भी व्यापक बनाने जा रही है। अब जल्द ही ऐसी मशीनें उज्जैन के नानाखेड़ा और देवास गेट बस स्टैंड के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर भी लगाई जाएंगी।
मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उज्जैन स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्री भी अब महाकाल का प्रसाद अपने साथ ले जा सकेंगे। आने वाले दिनों में कुछ और मशीनें मंदिर परिसर में भी लगाई जाएंगी।
बता दें, इन मशीनों का निर्माण कोयंबटूर की फाइव जी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कुल 10 मशीनों का ऑर्डर दिया गया है, जो श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाई जाएंगी। महाकाल के दर्शन के साथ अब हर भक्त इस प्रसाद को आसानी से ग्रहण कर सकता है। तकनीक और भक्ति का यह अनोखा संगम उज्जैन को एक नई पहचान दे रहा है।
महाकाल की नगरी में यह हाईटेक सुविधा न केवल भक्तों के अनुभव को बेहतर बना रही है, बल्कि उज्जैन को तकनीकी और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम भी बना रही है।