- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल मंदिर पहुंचे झारखंड CM हेमंत सोरेन, सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन; महाकाल लोक की भव्यता से हुए प्रभावित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां हर दिन आस्था की अविरल गंगा बहती है। देशभर से लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। भोर की भस्म आरती से लेकर शाम की संध्या आरती तक पूरा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और महाकाल के जयकारों से गूंजता रहता है। धार्मिक महत्त्व के साथ-साथ इस मंदिर का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आकर्षण इतना प्रबल है कि आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी और वीवीआईपी भक्तों के दर्शन का सिलसिला भी लगातार जारी रहता है।
इसी कड़ी में आपको बता दें कि सोमवार देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपत्नीक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों राजेश शर्मा और आकाश शर्मा ने पूजन विधि सम्पन्न कराई।
मुख्यमंत्री सोरेन ने दर्शन के बाद कहा, “जहां पूरी दुनिया श्रद्धा से सिर झुकाती है, उस पावन स्थान पर दर्शन करने इसी उम्मीद से आए हैं कि बाबा महाकाल मानव जीवन को बेहतर मार्गदर्शन दें।” दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय नंदी हॉल में बैठे और गहरी साधना में लीन हो गए। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाकाल लोक की भव्यता और धार्मिक प्रेरणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी इस तरह के विकास कार्यों की योजना बनाई जाएगी ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मुख्यमंत्री को भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।