- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भगतसिंह के शहीद दिवस पर एक हजार बाइक पर रैली
उज्जैन । भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर 23 मार्च को अंतर राष्ट्रीय भगतसिंह मंच द्वारा शहर में शहीदों की शान में युवा उतरे मैदान में नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी।
यह जानकारी मंच के ओम मेघवंशी, राजा कालरा, गौरवसिंह गौर ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में देते हुए बताया रैली में एक हजार बाइक पर हजारों युवा भगतसिंह के नारे लगाते हुए निकलेंगे। रैली चामुंडा माता चौराहे से शुरू होकर देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वाराचौक, नईसड़क, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर होते हुए सिंहपुरी स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान पहुंचेगी। जहां भगत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। रैली गुदरी चौराहा, महाकाल, तोपखाना, इंदौरगेट होकर चामुंडा चौराहे पर समाप्त होगी जहां शाम 7 बजे सामाजिक समरसता भोज रखा गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजयुमो के अभिलाष पांडे सहित कई भाजपा नेता शामिल होंगे।