- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
उज्जैन में राहगीरी उत्सव ने सबको जोड़ा, योग से लेकर नृत्य तक, हर किसी ने किया दिल से योगदान!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
रविवार को कोठी रोड पर एक रंगारंग राहगीरी उत्सव हुआ, जिसमें शहरवासियों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हल्की ठंड में, सुबह 6 बजे से 10 बजे तक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने आनंद लिया। करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस आयोजन में हर उम्र के लोग शामिल हुए।
योग, डांस, पारंपरिक खेल, गायन-वादन और नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। छोटे बच्चों के शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, बुजुर्गों ने पारंपरिक खेलों और मॉर्निंग वॉक का आनंद लेते हुए अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
राहगीरी उत्सव में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। खास बात यह थी कि इस उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 जनवरी को किया था।
राहगीरी के इस आयोजन में योग, डांस, पारंपरिक खेलों के साथ-साथ गायन-वादन और नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बच्चों से लेकर युवाओं ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कई जगह छोटे बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। राहगीरी में आए लोगों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पुराने पारंपरिक खेलों का भी आनंद लिया।