- उज्जैन में सनसनीखेज वारदात: केंद्रीय विद्यालय के छात्र की झाड़ियों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी ...
- महाकाल मंदिर में अवैध वसूली पर सख्ती, अब सीधे भक्तों से होगा फीडबैक: प्रशासन ने लागू की "जीरो टालरेंस पॉलिसी", भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं!
- CCTV में कैद हुआ ‘साड़ी वाला चोर’, 'क्राइम पेट्रोल' देखकर बनाया प्लान: साड़ी पहनकर चुराए 70 हजार, पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा!
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संकट! वेतन न मिलने से नाराज़ गार्ड्स ने ड्यूटी पर आना छोड़ा, 6 महीने से नहीं हुआ भुगतान!
- भस्म आरती: रजत आभूषण, मुकुट और रुद्राक्ष से सजा बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, दिव्य स्वरूप में हुए दर्शन!
भस्म आरती: महाकाल की नगरी में गूंजी जयघोष, कृष्ण पंचमी पर श्री कृष्ण स्वरूप में किया गया भगवान का दिव्य दर्शन

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कृष्ण पंचमी के अवसर पर रविवार तड़के सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाई गई, जिसके बाद भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। इसके पश्चात गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया। नंदी हाल में भी नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।
भगवान महाकाल का पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक किया गया। इस विशेष दिन पर परंपरानुसार तिल के तेल का उपयोग करते हुए भगवान का अभिषेक और जलाधारी में तिल्ली अर्पित की गई। कपूर आरती के उपरांत, बाबा महाकाल के मस्तक पर वैष्णव तिलक अर्पित कर श्री कृष्ण स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद, महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
इस अवसर पर बाबा महाकाल ने मस्तक पर चन्दन का तिलक, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट और रजत मुंडमाला के साथ रुद्राक्ष की माला धारण की। भगवान को सुगन्धित पुष्पों से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।
जैसे ही मंदिर के पट खुले, चारों ओर “जय श्री महाकाल” की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।