- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन में बैंक अफसर के घर छापा: EOW ने बरामद की 5 करोड़ की संपत्ति, 8 लाख कैश और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एक बड़े छापे की कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड बैंक अफसर अनिल सुहाने के घर पर छानबीन की। EOW को यहां करीब 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है, जिसमें 8 लाख रुपए की नगदी और अचल संपत्ति के दस्तावेज शामिल हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई थी, जिसके बाद शनिवार को ईओडब्ल्यू और पुलिस की 30 सदस्यीय टीम ने बंसत विहार स्थित उनके घर पर छापा मारा।
सुहाने, जो केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक के पद से हाल ही में रिटायर हुए थे, के खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार और ऋण संबंधी शिकायतें आ चुकी थीं। छापे के दौरान उनकी संपत्ति का पता चला, जिसमें दो बड़े मकान, दो दुकानें, तीन बैंक लॉकर और उज्जैन में कुछ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा, उनकी संपत्ति में 1500 स्क्वायर फीट का एक मकान और 2500 स्क्वायर फीट में बना चार मंजिला मकान शामिल है।
EOW एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि सुहाने की सैलरी 1992 में 3000 रुपए प्रति माह थी, लेकिन उनकी कुल संपत्ति करोड़ों में पहुंच गई है, जो सवाल उठाती है। सुहाने के पास से मिली संपत्ति की जांच की जा रही है और यह तय किया जाएगा कि यह संपत्ति वैध तरीके से अर्जित की गई है या नहीं।