- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन: कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, यातायात सुविधा में होगा सुधार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
शहर में सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत, कोयला फाटक मार्ग से निजातपुरा, कंठाल होते हुए गोपाल मंदिर मार्ग तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए नगर निगम ने सेंट्रल मार्किंग कार्य पहले ही पूरा कर लिया था, और अब मकानों की नपती एवं निशान लगाने का कार्य भी जोरों पर है।
गुरुवार को भवन अधिकारी दीपक शर्मा और नगर निगम के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में 50 प्रतिशत मकानों पर निशान लगाने का कार्य संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के बाद, टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी होते ही चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। नया मार्ग 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय यातायात सुविधा में सुधार होगा और शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
नगर निगम के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को बाकी बचे मकानों पर निशान लगाने का कार्य सुबह 6:30 बजे से शुरू हो गया है, और शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी में टेंडर खुलने के बाद इस महत्वाकांक्षी योजना की वास्तविक शुरुआत होगी। यह चौड़ीकरण शहरवासियों के लिए केवल यातायात की सुविधा नहीं, बल्कि सिंहस्थ महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
जानकारी के लिए बता दें, पूर्व में नगर निगम ने खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, जीवाजीगंज से गणेश चौक और गाड़ी अड्डा चौराहे से वीडी मार्केट, केडी गेट, जूना सोमवारिया होते हुए बड़ी पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण के लिए सेंट्रल मार्किंग का काम पूरा किया था।