- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Ujjain Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा के लिए 78 केंद्र, 11 संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी नजर; नकल रोकने के लिए 11 निरीक्षण दलों का गठन, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में इस साल की माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 और 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं, और यह परीक्षाएं न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित होने वाली हैं। इस बार कुल 39,773 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना है, जिनमें 32,866 नियमित और 6,907 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था और नकल रोकने के लिए उठाए गए सख्त कदम
इस वर्ष, शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया है। जिला शिक्षा विभाग के सहायक संचालक महेंद्र कुमार खत्री के अनुसार, जिले में कुल 78 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 11 केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा विशेष प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है।
नई व्यवस्था के तहत, केंद्र अध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधि को थाने से प्रश्नपत्रों का बंडल लेने के बाद सेल्फी लेकर तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा। सवाल यह है कि क्या यह कदम नकल पर पूरी तरह से रोक लगा पाएगा? या यह एक और बड़ी परीक्षा होगी शिक्षा विभाग के लिए?
नकल रोकने के लिए 11 निरीक्षण दल
बता दें, नकल की सख्त निगरानी के लिए 11 निरीक्षण दलों का गठन किया गया है, जिनमें चार दल जिला स्तर के और सात दल विकास खंड स्तर के होंगे। ये दल परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी रखेंगे। परीक्षाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ, परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।