- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल मंदिर परिसर में हंगामा: अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला सुरक्षा गार्ड और विक्रेता के बीच हुई मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज; जांच जारी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर एक महिला सुरक्षा कर्मी और एक फूल-प्रसादी विक्रेता के बीच मारपीट हो गई। यह घटना महाकाल महा लोक के इंट्री गेट के पास त्रिवेणी संग्रहालय के सामने हुई, जिससे मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
बता दें, मंदिर परिसर और महालोक के आसपास अस्थाई दुकानों की समस्या पिछले कुछ समय से बनी हुई है, जिससे आमतौर पर अव्यवस्था फैल जाती है और आवागमन में बाधा आती है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल प्राइवेट लिमिटेड की महिला सुरक्षा कर्मी ज्योति परमार और उनके सहयोगी शुभम पाटीदार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे, तभी अचानक विवाद उत्पन्न हुआ। पहले शुभम का बाहरी लोगों से झगड़ा हुआ, जो बाद में ज्योति और एक महिला विक्रेता के बीच हाथापाई में बदल गया। इस दौरान हाथापाई इतनी बढ़ी कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को भी असमंजस में डाल दिया।
मंदिर सुरक्षा एजेंसी के मैनेजर राहुल शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस का सहयोग नहीं मिलने की वजह से ऐसी स्थिति बन जाती है।
घटना के बाद महिला सुरक्षा कर्मी ने महाकाल थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, और उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। अब मंदिर की सुरक्षा प्रभारी हेमलता पाटीदार ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर मंदिर परिसर में सुरक्षा और अव्यवस्था के मुद्दे को उजागर किया है, जिस पर अब ध्यान देने की आवश्यकता महसूस हो रही है।