- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल की नगरी में भक्ति का अद्भुत समर्पण: महाशिवरात्रि से पूर्व श्रद्धालु ने अर्पित किया चांदी का त्रिशूल, इंदौर से आए भक्त गौरव वर्मा ने दी विशाल भेंट; मंदिर समिति ने किया दानदाता का सम्मान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पावन श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। जब इंदौर से आए भक्त गौरव वर्मा ने भगवान महाकाल को 1496.600 ग्राम चांदी का त्रिशूल अर्पित किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
मंदिर समिति के सदस्यों ने त्रिशूल को विधिवत रूप से स्वीकार किया और दानदाता गौरव वर्मा का सम्मान करते हुए उन्हें भगवान महाकाल का दिव्य प्रसाद प्रदान किया।
बता दें, मंदिर के पुजारी अर्पित शर्मा की प्रेरणा से यह भव्य त्रिशूल बाबा महाकाल को समर्पित किया गया। पुजारी शर्मा ने बताया कि गौरव वर्मा इससे पहले भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चांदी की माला और अभिषेक पात्र दान कर चुके हैं। उनकी यह सेवा भगवान महाकाल के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण को दर्शाती है।