- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन जिले में 2025 के स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी की सूची; अक्टूबर में सर्वाधिक 4 अवकाश, सितंबर में 2 और मार्च में 1 अवकाश शामिल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्य प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत, कलेक्टर को महत्वपूर्ण पर्वों पर स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है। इस संबंध में, उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह ने वर्ष 2025 के लिए जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। बता दें, कलेक्टर कार्यालय ने शुक्रवार को अवकाश की एक सूची भी जारी की है। सबसे ज्यादा 4 अवकाश अक्टूबर के महीने में हैं। इसके बाद सितंबर में 2 और मार्च में 1 अवकाश है।
उज्जैन जिले की विभिन्न तहसीलों में 2025 के लिए स्थानीय अवकाश की सूची में कई महत्वपूर्ण तिथियाँ शामिल हैं। 19 मार्च, बुधवार को रंगपंचमी का उत्सव मनाया जाएगा, जो उज्जैन, घटिया और नागदा में विशेष रूप से मनाया जाता है। इसके बाद, 12 अगस्त, मंगलवार को भादौ माह की राजसी सवारी का दूसरा दिन बडनगर में होगा। 18 अगस्त, सोमवार को श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी उज्जैन में आयोजित की जाएगी, जबकि उसी दिन श्री तिलभांडेश्वर महादेव की सवारी तराना और श्री धुर्जटेश्वर महादेव की सवारी महिदपुर में होगी।
अगस्त के अंत में, 27 तारीख को गणेश चतुर्थी का पर्व बडनगर में मनाया जाएगा। इसके बाद, 2 सितंबर, मंगलवार को तेजदशमी का उत्सव तराना में होगा। 4 सितंबर, गुरुवार को डोल ग्यारस का दूसरा दिन खाचरौद और नागदा में मनाया जाएगा। अक्टूबर में, 1 तारीख को दुर्गा नवमी का पर्व खाचरौद, घटिया और महिदपुर में मनाया जाएगा। दीपावली का दूसरा दिन 21 अक्टूबर, मंगलवार को घटिया, खाचरोद और महिदपुर में मनाया जाएगा, और भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को उज्जैन और तराना में होगा। अंत में, 27 अक्टूबर, सोमवार को छठ पूजा नागदा में मनाई जाएगी।