- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
इंदौर रोड पर गुलाब के खेत में माडर्न टाउनशीप, 15 लाख में एलआईजी, 20 लाख में एमआईजी मकान
उज्जैन । इंदौर रोड पर गुलाब के खेत में माडर्न टाउनशीप आकार लेगी। यहां हाउसिंग बोर्ड 164 मकानों का निर्माण करेगा। यह पहली सरकारी काॅलोनी होगी, जिसमें निजी काॅलोनियों की तरह अत्याधुनिक सुविधाएं तो होगी ही बाजार मूल्य से कम दर पर लोगों को मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों को एलआईजी श्रेणी का मकान (26 बाॅय 40) 15 लाख रुपए में मिल सकेगा।
इंदौर रोड पर अमरनाथ एवेन्यू व दीप्ति विहार के बीच अभी जिस जमीन पर गुलाब की खेती हो रही है, वहां 3.19 हेक्टेयर को हाउसिंग बोर्ड अपने कब्जे में ले चुका है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने यहां आवासीय काॅलोनी का नक्शा पास कर दिया है। काॅलोनी में 164 मकान बनाए जाएंगे, जिनमें सभी मुलभूत सुविधाएं होगी। यहां 25 व्यवसायिक प्लाट भी बेचे जाएंगे ताकि काॅलोनी के लोगों को अपने ही परिसर में बाजार मिल सके। शासन ने यहां आवासीय योजना स्वीकृत कर दी है। इसके लिए 30 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। अब हाउसिंग बोर्ड यहां कार्य शुरू करने जा रहा है।
इंदौर रोड पर शासन ने आवासीय योजना स्वीकृत कर दी है। 164 मकान और 25 व्यवसायिक प्लाट बेचे जाएंगे। कीमत बाजार मूल्य से कम होगी। यशवंत दोहरे, डिप्टी कमिश्नर
किस श्रेणी में कितने मकान बनेंगे
मकानों की श्रेणी/संख्या कीमत साइज
सीनियर एमआईजी-85 30 लाख 40 बाॅय 60
जूनियर एमआईजी-44 20 लाख 32 बाॅय 50
एलआईजी-35 15 लाख 26 बाॅय 40
व्यवसायिक प्लाट-25 लागत अभी तय नहीं