- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिना लिंक क्लिक किए मोबाइल हैक: प्रिंसिपल का मोबाइल हैक कर भेजा ‘वेडिंग इन्विटेशन’, 500 लोगों से वसूली की कोशिश; SP को दर्ज करवाई शिकायत!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन से आई एक हैरान कर देने वाली साइबर ठगी की घटना ने सभी को चौका दिया है। गुरुवार की रात अज्ञात हैकर ने एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शैलेन्द्र व्यास का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बाद जो कुछ हुआ, वो वाकई चौंकाने वाला था। व्यास का कहना है कि उन्होंने किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं किया, फिर भी उनका मोबाइल किसी अज्ञात हैकर के कब्जे में चला गया।
रातों-रात इस हैकिंग का असर पूरे गुजरात और मध्य प्रदेश तक फैल गया। सुबह होते-होते 500 से ज्यादा लोगों के मोबाइल पर एक मैसेज पहुंचा, जिसमें एक शादी के निमंत्रण की लिंक थी। हैरानी की बात यह रही कि जिन लोगों के पास यह लिंक पहुंची, उनमें से ज्यादातर को प्रिंसिपल शैलेन्द्र व्यास जानते तक नहीं थे। वेडिंग कार्ड की आड़ में भेजी गई इस लिंक पर क्लिक करने वाले लोगों को एक “ई-चालान” दिखाया गया, जिसमें 500 रुपए भरने को कहा गया था।
लिंक में लिखा था कि 30 अप्रैल को शादी है, कृपया इस कार्ड को डाउनलोड करें। कई लोगों ने जब इस लिंक पर क्लिक किया, तो उन्हें सीधे पैसे भरने वाले एक फॉर्म पर भेज दिया गया। गुजरात के वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर से लेकर मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के लोगों को यह मैसेज मिला और जैसे ही उन्होंने लिंक खोली, उन्हें ठगे जाने का अंदेशा हुआ।
सुबह जब लोगों ने प्रिंसिपल व्यास को कॉल कर शादी की बधाई दी, तो उन्हें अपने मोबाइल हैक होने की सच्चाई का पता चला। इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत उज्जैन एसपी को फोन कर पूरी जानकारी दी और साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। गनीमत यह रही कि प्रिंसिपल के उस मोबाइल नंबर से कोई भी बैंक अकाउंट लिंक नहीं था, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।