- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, उज्जैन सहित चार जिलों के कलेक्टर बदले: नीरज सिंह हटे, रौशन कुमार सिंह फिर से उज्जैन की कमान संभालेंगे!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बड़े प्रशासनिक फेरबदल ने हलचल मचा दी है। प्रदेश सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिनमें अशोकनगर, उज्जैन, विदिशा और हरदा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इस फेरबदल में सबसे बड़ा नाम उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह का है, जिन्हें कलेक्टर पद से हटाकर अपर सचिव बना दिया गया है। वहीं उज्जैन की जिम्मेदारी अब आईएएस रौशन कुमार सिंह को सौंपी गई है, जो पहले भी नगर निगम कमिश्नर के रूप में शहर में कार्य कर चुके हैं।
रौशन कुमार सिंह 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं और उनका प्रशासनिक अनुभव उज्जैन से लेकर मुरैना और भोपाल तक फैला हुआ है। उन्होंने मुरैना में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, फिर उज्जैन नगर निगम कमिश्नर और उसके बाद भोपाल जनसंपर्क विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें विदिशा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी, जहाँ उनके कार्यकाल की काफी सराहना हुई।
अब एक बार फिर उन्हें उज्जैन जैसे धर्म और संस्कृति के शहर की कमान सौंपी गई है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब उज्जैन में महाकाल लोक, रोपवे प्रोजेक्ट, और धार्मिक पर्यटन को लेकर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। नीरज सिंह को हटाने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन अचानक हुआ यह बदलाव लोगों के लिए चौंकाने वाला है। अब देखना होगा कि रौशन कुमार सिंह, जिनकी पहले से उज्जैन से अच्छी पकड़ रही है, वे इस नए कार्यकाल में शहर को किस दिशा में ले जाते हैं।