- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के उद्योगपुरी में बड़ा हादसा, सुबह-सुबह मचा हड़कंप: रमेश आयल मिल में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण; दमकल ने 1 घंटे की जंग के बाद पाया काबू!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
रविवार सुबह उज्जैन की औद्योगिक बस्ती मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज़ धमाके के बाद रमेश आयल मिल में भीषण आग भड़क उठी। सुबह करीब 8:30 बजे उठे धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को सहमा दिया। मिल में रखे तेल और कपास्या खली जैसी ज्वलनशील सामग्री ने आग को विकराल रूप देने में देर नहीं लगाई। कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा धू-धू कर जलने लगा।
स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे दमकल विभाग को सूचना दी। आग की भयावहता को देखते हुए चार दमकल वाहन तुरंत मौके पर भेजे गए, जिनका नेतृत्व फायरमैन अंकित राजपूत कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक फैक्ट्री का गोडाउन, मशीनें, हजारों लीटर तेल और खली पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती, तो आसपास की फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाके तक आग फैल सकती थी। यह एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को संभाल लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है, लेकिन असल वजह को लेकर अब विस्तृत जांच की जा रही है।
फिलहाल, फैक्ट्री में हुए लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त मिल में कामकाज शुरू नहीं हुआ था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।