- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में शिप्रा नदी पर बनेंगे 29 किमी लंबे नए घाट, कलेक्टर रोशन सिंह ने मोटर बोट से किया निरीक्षण!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ कुम्भ 2028 को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। शुक्रवार को उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ शिप्रा नदी में मोटर बोट से भ्रमण कर प्रस्तावित घाटों का निरीक्षण किया। यह दौरा त्रिवेणी घाट से शुरू होकर लालपुर भूखी माता घाट, गऊघाट पाल, रामघाट और ऋणमुक्तेश्वर घाट तक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट निर्माण की संभावनाओं और तकनीकी जरूरतों का विस्तृत अध्ययन किया।
बता दें, मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा हाल ही में सिंहस्थ 2028 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 29 किलोमीटर के नए घाटों के निर्माण की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में कलेक्टर ने जमीन पर उतरकर योजना की गहन समीक्षा की और बोट के माध्यम से नदी की गहराई, संभावित सीढ़ियों की संख्या, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि “सिंहस्थ महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, ऐसे में घाटों की योजना ऐसी होनी चाहिए जो श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित हो। हमने तय किया है कि आगामी 15 दिनों में घाट निर्माण के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और समयबद्ध कार्य की निगरानी लगातार होती रहेगी।”
इस निरीक्षण में नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट सहित जल संसाधन और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय रहते कार्य पूर्ण हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और उज्जैन की धार्मिक गरिमा को और अधिक ऊँचाई मिले।