- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भाभीजी घर पर हैं… के हप्पूसिंह को टेपा सम्मान
उज्जैन । कॉमेडी सीरियल भाभीजी घर पर हैं… में हवलदार हप्पूसिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी को उज्जैन में टेपा सम्मान से नवाजा गया। अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर शनिवार रात 10 बजे कालिदास अकादमी में हुए 47वें टेपा सम्मेलन में वे हप्पूसिंह के गेटअप में पहुंचे। मंच पर आते ही हास्य संवाद और अदा से सबको गुदगुदा दिया। इस बार के सम्मेलन में कवियों ने कैशलेश व्यवस्था को लेकर हास्य रचनाएं सुनाईं।