- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन की सड़कों पर गूंजा अनुशासन का स्वर: 178 नए जवानों के साथ उज्जैन पुलिस का दमदार प्रदर्शन, टॉवर चौक से शहीद पार्क तक हुआ मार्चपास्ट
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन शहर की सड़कों पर रविवार की सुबह एक अनुशासित और भव्य नज़ारा देखने को मिला, जब पुलिस बल ने टॉवर चौक से शहीद पार्क तक मार्चपास्ट किया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी, जवान, महिला पुलिसकर्मी और घुड़सवार दल ने बैंड की सुसज्जित धुन पर भाग लिया। मार्चपास्ट टॉवर चौक से शुरू होकर शहीद पार्क, दुर्गा प्लाजा, तीन बत्ती चौराहे से होते हुए वापस टॉवर चौक पर समाप्त हुआ।
इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह मार्चपास्ट केवल एक परंपरागत अभ्यास नहीं था, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य जनता को यह संदेश देना था कि उज्जैन पुलिस हर परिस्थिति के लिए तैयार और सतर्क है। एसपी शर्मा ने बताया कि आमतौर पर पुलिस लाइन में हर मंगलवार और शुक्रवार को परेड आयोजित की जाती है, लेकिन अब से एक परेड जनसामान्य के बीच सार्वजनिक स्थानों पर भी कराई जाएगी, जिससे नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बने।
एसपी ने रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में परेड को दो भागों में विभाजित किया जाए—एक पुलिस लाइन में और दूसरी शहर के भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर, ताकि पुलिस की मौजूदगी आमजन के बीच और अधिक दृश्यमान और प्रभावशाली हो सके।
मार्चपास्ट के दौरान हाल ही में उज्जैन जिले में ट्रांसफर होकर आए 178 नए पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही, हाल ही में संपन्न हुए बड़े आयोजनों में पुलिस की बेहतरीन ड्यूटी और अनुशासन के लिए उनके सार्वजनिक रूप से अभिवादन भी किया गया।