- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
नौकरी पर नहीं आने और अंगूठा लगाकर जाने वाले 17 सफाईकर्मी बर्खास्त
उज्जैन । निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को 17 सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही चेतावनी दी कि काम नहीं करने वाले कर्मचारियों पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी। लंबे समय से कमिश्नर को सफाईकर्मियों की शिकायतें मिल रही थी। पिछले दिनों कांग्रेसी पार्षदों ने ऐसे कामचोर सफाईकर्मियों की नामजद शिकायत की थी। इसके बाद से कमिश्नर ने व्यक्तिगत रूप से इन कर्मचारियों की मॉनीटरिंग की। सुबह उन्होंने क्षेत्रों में जाकर देखा तो पाया कि मस्टर वाले 12 सफाईकर्मी तो ड्यूटी पर आते ही नहीं हैं, जबकि 5 ऐसे मिले जो आते तो थे लेकिन अंगूठा लगाकर चले जाते थे। काम नहीं करते थे। ऐसे 17 सफाईकर्मी को चिह्नित करने के बाद सोमवार को कमिश्नर ने इनकी सेवा समाप्त कर दी। साथ ही चेतावनी यह भी दी कि जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें आएंगी वहां के दरोगा व मेट की बदली भी करेंगे।
इनकी हुई सेवा समाप्त
यह वे जाे आते ही नहीं थे:- अमीन पिता शकील बाबू, किशोर पिता बुद्धू, छन्नू पिता कालु राम, अमानत पिता शफीला, अनिश पिता त्रिलोक, मुकेश पिता गोविन्द, सुनिल पिता हजारी, दीपक पिता प्रकाश, हसमत पिता मजिद, कमरूद्दीन पिता रमजान, संजय पिता रामकिशन एवं मनोहर पिता नाथू। ये अंगूठा लगाकर चले जाते थे:- पूजा भिंडवाल, राजेश चुन्नीलाल, रानीबाई, बंटी, रंजीत एवं विक्की।