- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
20 लाख की लागत से उज्जैन में बनेगा संत रविदास की शिक्षाओं का प्रतीक स्तम्भ, 16 फीट होगी हाइट; 3 महीने में तैयार होगा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पवित्र शिप्रा तट पर अब एक नया धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक बनने जा रहा है। यहां संत शिरोमणि रविदास जी को समर्पित 16 फीट ऊंचा कीर्ति स्तम्भ निर्मित किया जाएगा, जो न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि संत रविदास के विचारों और जीवन संदेश को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। नगर निगम द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस स्तम्भ का निर्माण कार्य आगामी तीन महीनों में पूर्ण किया जाएगा।
महापौर मुकेश टटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्तम्भ संत रविदास घाट, शिप्रा नदी के किनारे स्थापित किया जाएगा। यह घाट पहले से ही संत रविदास जी के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख आस्था स्थल है, और अब कीर्ति स्तम्भ के निर्माण से इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाएगा। इस स्तम्भ पर संत रविदास जी की गाथा, शिक्षाएं और लीलाओं का चित्रात्मक वर्णन किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक उनके जीवन दर्शन को और गहराई से समझ सकें।
इस स्तम्भ की बनावट भी विशेष और आकर्षक होगी। तीन स्टैंड पर टिके इस 16 फीट ऊंचे स्तम्भ के बीच में विशेष पत्थरों का उपयोग किया जाएगा और आधार पर शिल्पकारी से युक्त मजबूत आधार स्तंभ बनाया जाएगा। यह न केवल स्थापत्य की दृष्टि से सुंदर होगा बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी प्रेरणास्पद।
महापौर ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में इस प्रोजेक्ट का टेंडर जारी कर दिया जाएगा और उसके बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उज्जैन, जो पहले से ही महाकालेश्वर जैसे विश्वविख्यात तीर्थ का केंद्र है, अब संत रविदास जी की स्मृति में बनने वाला यह कीर्ति स्तम्भ एक नया अध्यात्मिक आयाम जोड़ देगा।