- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंहस्थ 2028 की तैयारी में रेलवे का बड़ा निरीक्षण: उज्जैन पहुंचे जीएम – 5 स्टेशनों की हुई समीक्षा, डीआरएम की बिगड़ी तबीयत!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सिंहस्थ 2028 की भव्यता और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में बुधवार को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) विवेक कुमार गुप्ता उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने उज्जैन सहित 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उनके साथ रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्विनी कुमार और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
महाप्रबंधक ने सबसे पहले अवंतिका कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर एक विस्तृत पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस प्रजेंटेशन में आने वाले कुंभ मेले के दौरान ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों की क्षमता, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म विस्तार और यातायात प्रबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गुप्ता ने उज्जैन यार्ड में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने उज्जैन, विक्रमनगर, पिंगलेश्वर, चिंतामन गणेश और नईखेड़ी रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इन सभी स्टेशनों पर चल रहे निर्माण और सुधार कार्यों को सिंहस्थ 2028 से पहले हर हाल में पूरा किया जाएगा। कुछ कार्यों के लिए ज़मीन की आवश्यकता है, जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है।
हालांकि, निरीक्षण के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। दिनभर की लंबी बैठक और व्यस्त कार्यक्रम के चलते रतलाम मंडल के DRM अश्विनी कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेलवे PRO खेमराज मीणा ने बताया कि अश्विनी कुमार अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।
रेलवे की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं और सरकार एवं रेलवे मिलकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सुगम, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उज्जैन जैसे तीर्थनगरी में लाखों श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए रेलवे की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय मानी जा रही है।