- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
चरक अस्पताल भवन में होगी पुलिस चौकी, काम शुरू, तीन दिन में चालू हो जाएगी
उज्जैन | अब चरक अस्पताल भवन में पुलिस चौकी होगी। इससे अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर रोक लग सकेगी। हंगामा करने वालों से तत्काल निपटा जा सकेगा। प्रवेश द्वार के समीप चौकी बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसे तीन दिन में तैयार का पुलिस को सौंप दिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल परिसर की चौकी भवन से दूर थी। ऐसे में विवाद या हंगामा होने पर पुलिस को पहुंचने में समय लगता था। अब नई चौकी अस्पताल भवन में ही बनाकर दी जा रही है। स्टाफ को पुलिस को सूचना देने व बुलाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोतवाली टीआई कुलवंत जोशी का कहना है कि नई पुलिस चौकी बनने तक पूर्व की तरह अस्पताल परिसर में चौकी का संचालन होने देना था। अब पुलिस जवानों का काम प्रभावित हो रहा है।