- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
03 सितंबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें | सिर्फ Ujjain Live पर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🌍 देश की बड़ी खबरें
-
मराठा आंदोलन: आज़ाद मैदान से 125 टन कचरा निकला, HC ने पूछा – संपत्ति के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
-
डबल वोटर आईडी विवाद: भाजपा ने खेड़ा की पत्नी पर लगाया आरोप – दो लिस्ट में नाम दर्ज!
-
CAA बड़ा फैसला: पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 2024 तक आए अल्पसंख्यक अब भारत में रह सकेंगे।
-
पाक PM की फजीहत: पुतिन के सामने फिर इयरफोन लगाना भूल गए शहबाज़ शरीफ़; 3 साल पहले भी की थी ऐसी गलती।
-
BRS में भूचाल: केसीआर की बेटी कविता ने एमएलसी और पार्टी पद से दिया इस्तीफा, भाइयों पर पार्टी तोड़ने का आरोप।
-
कोहली फिटनेस टेस्ट पास: लंदन में BCCI अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ टेस्ट, विदेश में कराने पर उठे सवाल।
-
शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बंद: ‘बैस्टियन’ को कहा अलविदा, एक्ट्रेस बोलीं – “एक युग का अंत।”
-
हार्ट अटैक पर नई रिसर्च: ऑक्सफोर्ड–फिनलैंड अध्ययन में खुलासा – शरीर में छुपे बैक्टीरिया बढ़ा रहे दिल का खतरा।
🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
-
सीएम मोहन यादव ने भोपाल में आईटी रिसोर्स सेंटर और कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया, 55 करोड़ की सौगात; बोले – “युवा नौकरी देने वाले बनें।”
-
रीवा खाद संकट पर सख्ती: सीएम बोले – “कलेक्टर फेल हुए तो हटाना पड़ेगा।” अब किसानों को तीन दिन पहले दी जाएगी सूचना।
-
बीजेपी का बड़ा फैसला: ‘एक परिवार–एक पद’ नियम लागू, मऊगंज से शुरुआत; पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम को छोड़ना पड़ा पद।
-
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025: मध्यप्रदेश के 2 शिक्षकों का चयन, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित।
-
आयकर का छापा: भोपाल में साइंस हाउस मेडिकल पर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई, 20 लॉकर सील, विदेशी कनेक्शन उजागर।
-
किसानों पर लाठीचार्ज: करहिया मंडी में लाइन में लगे किसानों का आक्रोश; काउंटर अचानक बंद होने पर भड़की भीड़।
-
इंदौर का कुख्यात सलमान लाला: मौत के बाद भी समर्थकों के भड़काऊ पोस्ट से पुलिस अलर्ट, 35 अकाउंट्स पर नज़र।
-
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश अलर्ट, 26 जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया।
🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें
-
तड़के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन, दिव्य श्रृंगार के दर्शन को उमड़े भक्त।
-
सिंहस्थ-2028 तैयारियां तेज: सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश – दिसंबर 2027 तक पूरे हों निर्माण, घाट और पर्यटन स्थल होंगे और भव्य।
-
7 सितंबर का चंद्र ग्रहण: उज्जैन के मंदिरों में बदली पूजा व्यवस्था, श्री महाकालेश्वर में रात 9:15 बजे होगी शयन आरती, सूतक लगते ही पट होंगे बंद।
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री ने किए महाकाल दर्शन, शामिल हुए भस्म आरती में।
-
SBI उज्जैन चोरी कांड सुलझा: 24 घंटे में पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी, आउटसोर्स कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड।
-
डोल ग्यारस की तैयारियां पूरी: उज्जैन में धूमधाम से निकलेंगी झांकियां, कालभैरव की सवारी बनेगी आकर्षण का केंद्र; जेल में भी होंगे विशेष दर्शन।
-
‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार महिला: 40 घंटे तक फंसी रही, गहने गिरवी रख गंवाए 5 लाख; पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार।
-
मानसून फिर सक्रिय: उज्जैन जिले में 6.5 मिमी वर्षा दर्ज, प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।