16 सितंबर 2025 | देश–प्रदेश–उज्जैन की बड़ी खबरें सिर्फ Ujjain Live पर!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌏 देश की बड़ी खबरें

  • देहरादून में बादल फटा: मंदिर, दुकानों और घरों में मलबा घुसा। टोंस नदी में ट्रैक्टर बहने से 8 की मौत, मंडी में 4 लोगों की जान गई।

  • जैश का खुलासा: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मसूद अज़हर का परिवार मारा गया। आतंकी कमांडर बोला– “शरीर का कीमा बन गया था।”

  • असम में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: महिला अफसर के घर से 2 करोड़ के जेवर और 92 लाख कैश बरामद; CM बोले– “हिंदुओं की जमीन संदिग्धों के नाम कराई जाती थी।”

  • मैसूर दशहरा विवाद: कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम लेखिका को बुलाया। हाईकोर्ट ने विरोध याचिका खारिज की– “दूसरे धर्म के त्योहार में जाना अधिकारों का उल्लंघन नहीं।”

  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: धर्मांतरण कानूनों पर 8 राज्यों को नोटिस, 4 हफ्तों में जवाब तलब।

  • एशिया कप विवाद: पाकिस्तान की मांग ठुकराई गई। PCB ने रेफरी पर ठीकरा फोड़ा, लेकिन BCCI सख्त रुख पर कायम।

  • मनोरंजन जगत: भोजपुरी स्टार पवन सिंह शो में चहल की एक्स वाइफ धनश्री की खूबसूरती पर फिदा, बोले– “लिपस्टिक के साथ बिंदी लगा लीजिए।”

  • लाइफस्टाइल ट्रेंड: जापान से निकली माचा ग्रीन टी दुनिया भर में छा गई, भारत में भी डिमांड तेजी से बढ़ी।

🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

  • इंदौर हादसा: बेकाबू ट्रक की टक्कर से 3 की मौत, 12 घायल; CM मोहन यादव अस्पताल पहुँचे, जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज।

  • धार का भैंसोला बनेगा ऐतिहासिक गवाह: PM मोदी करेंगे देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास। ‘स्वस्थ नारी अभियान’ और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ भी।

  • IAS तबादले: प्रदेश में 20 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, विशेष गढ़पाले बने ऊर्जा विभाग सचिव।

  • खजुराहो विवाद: जवारी मंदिर में विष्णु की मूर्ति खंडित, भक्तों की याचिका पर SC बोला– “प्रार्थना करो, भगवान खुद उपाय करेंगे।”

  • सतना में GST रेड: ड्रायफ्रूट कारोबारियों के ठिकानों पर छापे, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा।

  • जबलपुर की लापरवाही: मानसिक रोग विभाग में भर्ती 2 मरीजों के पैर चूहों ने कुतरे; परिजनों में रोष।

  • मानसून मेहरबान: इस सीज़न में औसत से 6.9 इंच ज्यादा बारिश, अगले 3 दिन हल्की बारिश का अनुमान।

🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें

  • महाकाल का दिव्य श्रृंगार: पंचामृत स्नान और भस्मारती के बाद बाबा का अलौकिक श्रृंगार, मोगरे–गुलाब की खुशबू से महका मंदिर परिसर।

  • किसानों का हल्ला बोल: लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ हजारों किसान ट्रैक्टर–ट्रॉली लेकर उतरे सड़कों पर; 15 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली और सभा।

  • महाकाल दर्शन: ओलंपियन पीटी उषा ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, बोलीं– “बाबा के बुलावे से ही आना संभव हुआ।”

  • ब्लैकमेलिंग कांड: वक्फ कमेटी उपाध्यक्ष को धमकाने वाला 3 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार; प्रदेशभर में हो रही थी अवैध वसूली।

  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: उज्जैन में शुरू हुई 69वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता; जिम्नास्टिक और मलखंब में 600 खिलाड़ी मैदान में।

  • सेवा पखवाड़ा की तैयारी: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर फोकस; पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम पंचायतों तक दिखेगा।

  • शर्मनाक घटना: मजदूर ने गाय से अप्राकृतिक कृत्य किया, पुलिस ने किया जुलूस, वीडियो वायरल होने पर भड़के हिंदू संगठन।

Leave a Comment