- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के गरबा महोत्सव में छाया ‘सुंदरलाल’ का जादू: मयूर वकानी ने स्टेज छोड़कर जनता संग किया डांस, डायलॉग और किस्सों से जीता उज्जैनवासियों का दिल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर उज्जैन में सिंधी समाज के गरबा पंडाल में मंगलवार रात खास रंग जम गया। लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी यहां पहुंचे और गरबा उत्सव में शामिल हुए।
स्टेज से उतरकर जनता के बीच
इंदौर रोड स्थित पार्क पैलेस होटल में आयोजित इस गरबा महोत्सव में मयूर वकानी पहले तो मंच से गरबों का आनंद लेते दिखे। लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतरकर युवाओं, महिलाओं और बच्चों के साथ करीब आधे घंटे तक गरबा करते रहे।
डायलॉग और किस्सों से बांधा माहौल
डांस के बाद मयूर वकानी ने दर्शकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने शो के चर्चित किरदार जेठालाल और सुंदर से जुड़े कुछ मजेदार किस्से सुनाए और लोकप्रिय डायलॉग दोहराए। उनकी बातें सुनकर पंडाल तालियों और हंसी से गूंज उठा।
फैंस के साथ फोटो सेशन
कार्यक्रम के बाद मयूर वकानी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि आयोजकों को बार-बार व्यवस्था संभालनी पड़ी। हालांकि, मयूर ने किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।