- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में सड़क पर खतरनाक स्टंट: पुलिस स्कॉर्पियो में युवक लटके, वीडियो वायरल; जांच शुरू!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों में हैरानी और चिंता दोनों पैदा कर दी है। वीडियो में उज्जैन की सड़कों पर एक स्कॉर्पियो कार में दो युवक दोनों तरफ के पायदान पर लटके हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस गाड़ी पर यह स्टंट किया जा रहा था, उस पर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा हुआ था और हूटर भी लगा हुआ था।
वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो (एमपी-13 बीए 2550) तेज रफ्तार से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास से गुजर रही है। इस दौरान गाड़ी के पायदान पर खड़े दोनों युवक खुले तौर पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। वीडियो को देखकर यह साफ है कि यह स्टंट न केवल खतरनाक था बल्कि सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन का भी एक गंभीर मामला है।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो उसी समय के दौरान कार के पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में बैठे यात्रियों ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इस घटना पर आपत्ति जता रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस ने तुरंत इस मामले में कदम उठाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए स्टंट करने वाले युवकों और वाहन चालक दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है, और पुलिस ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई करती है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षा का पालन करें और न केवल अपने बल्कि अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।