- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में फर्जी महिला डॉक्टर पर FIR: 6 माह में दो नवजातों की मौत, बिना लाइसेंस चला रही थी क्लिनिक और मेडिकल; पुलिस जांच में जुटी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में एक शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें गलत इलाज और चिकित्सा लापरवाही के चलते एक नवजात की मौत हो गई। पंवासा थाना पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी महिला डॉक्टर तैयबा शेख के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना उज्जैन के मक्सी रोड स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल से जुड़ी हुई है।
घटना का पूरा विवरण
घटना 2 अक्टूबर की है, जब चिंतामन निवासी लखन मालवीय की पत्नी काजल मालवीय को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें पहले जीवाजीगंज स्थित शासकीय अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद किसी महिला आशा कार्यकर्ता ने उन्हें डॉ. तैयबा शेख का नाम सुझाया।
डॉ. तैयबा, जिनके पास न तो वैध डिग्री थी और न ही क्लिनिक चलाने का रजिस्ट्रेशन, काजल को जांच के बाद यह दावा किया कि बच्चे के हाथ-पैर विकसित नहीं हुए हैं। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे काजल को विशेष अस्पताल में भर्ती कराया और खून की बोतल लगाई।
परिजन जब इलाज में सुधार न देखने पर छुट्टी की गुहार लगाते हैं, तो डॉ. तैयबा ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए काजल को शहर के एक और निजी अस्पताल ले जाने को कहा। इस बीच वह स्वयं इलाज छोड़कर फरार हो गईं। काजल को बाद में एसएन कृष्णा अस्पताल लाया गया, जहाँ उन्होंने नार्मल डिलीवरी की, लेकिन नवजात बच्चा मृत पैदा हुआ।
जांच में यह खुलासा हुआ है कि डॉ. तैयबा न केवल बिना मान्यता के क्लिनिक चला रही थीं, बल्कि एक मेडिकल को भी फर्जी रजिस्ट्रेशन से संचालित कर रही थीं। 6 माह में उनके क्लिनिक में ऐसी लापरवाही से दूसरी बार नवजात की जान गई है।
इसके अलावा, घटना में शामिल आशीर्वाद हॉस्पिटल और अन्य अस्पताल भी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घटना के तुरंत बाद विशेष अस्पताल का क्लिनिक सील कर दिया था।
3 अक्टूबर को काजल के परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद डॉ. विक्रम रघुवंशी ने फर्जी क्लिनिक को सील कर दिया। 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और 9 अक्टूबर को सीएमचो की रिपोर्ट के आधार पर पंवासा थाना में FIR दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, डॉ. तैयबा फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले में अस्पताल प्रबंधन और क्लिनिक से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।