- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
हिंदू नववर्ष के अवसर पर उज्जैन पहुंचे मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा ने गुरुवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। वे सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धाभाव के साथ आरती में शामिल हुए।
करीब दो घंटे तक चले इस अनुष्ठान के दौरान विशाल मिश्रा भक्ति में डूबे नजर आए। आरती के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन किया और मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पुजारियों द्वारा उन्हें भगवान की माला पहनाकर विधि-विधान से पूजन भी कराया गया। बताया जा रहा है कि विशाल मिश्रा शाम को शिप्रा तट पर आयोजित नववर्ष कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।