- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
स्मार्ट सिटी से पहले फ्रीगंज की स्मार्ट बसाहट लौटाएगा निगम ?
उज्जैन | फ्रीगंज के कट चौक खाली कराने और सड़कों से अतिक्रमण हटाने में नेताओं की बाधा से अब व्यापारी और रहवासी सड़क पर निपटने को तैयार हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह महापौर मीना जोनवाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा- निगम तैयार है और हम भी तैयार है, फिर किसी तरह की बाधा क्यों? आप अतिक्रमण तोड़ो, हम मौके पर खड़े रहेंगे, देखते हैं कौन रोकने आता है? रहवासियों और व्यापारियों ने मिल कर स्वच्छ और स्मार्ट फ्रीगंज समिति का गठन कर लिया है। समूचे फ्रीगंज के लोग इस समिति के माध्यम से अब कट चौक और फ्रीगंज की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की लड़ाई लड़ेंगे। जोन अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी ने भी उनका समर्थन किया। बातचीत के बाद महापौर को ज्ञापन भी दिया गया। बुधवार को विधायक डॉ. मोहन यादव से इस मुद्दे पर बातचीत के लिए समय मांगा हैं।