- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
दो स्थानों पर हुई चोरी की वारदात, रिपोर्ट थाने में दर्ज.
उज्जैन:आराधना परिसर निवासी वाहन फाइनेंसर के मकान का ताला तोड़कर बदमाश जेवर एवं रुपए चोरी करके ले गए। इसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं नरवर थाना अंतर्गत ग्राम दाउखेड़ी में एक परिवार को रात के समय मकान का दरवाजा खुला छोडऩा महंगा पड़ गया क्योंकि चोरों ने मौका पाकर घर में घुसकर वारदात की एवं सोने-चांदी के जेवर एवं रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराधना परिसर निवासी राज ठाकुर वाहन फाइनेंसर हैं। राज ने नीलगंगा पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित 22 अप्रैल को इंदौर एक शादी समारोह में गया था। सोमवार को लौटा तो देखा कि मेनगेट का ताला टूटा है। अंदर कमरे में फर्श पर सामान बिखरा है। पीछे के कमरे में अलमारी खुली है। लॉकर टूटा है। उसमें रखी 28 हजार नकदी और एक सोने का सिक्का गायब है।
ऊपर के कमरे में रखी अलमारी भी खुली थी। उसमें पत्नी रुपल ठाकुर के गहने गायब थे। इस अलमारी में रखी 30 हजार नकदी भी नहीं मिली। पुलिस अब इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। चोरी की दूसरी वारदात नरवर थाना अंतर्गत ग्राम दाउ खेड़ी निवासी शेरसिंह पिता रामसिंह राजपूत के मकान में हुई। २३ अप्रैल की रात शेरसिंह के परिवार के लोग घर में सो रहे थे। उन्होंने गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात १२ से लेकर २ बजे के बीच मौका पाकर चोर घर में घुसे और अलमारी से सोने चांदी के जेवर एवं रुपए निकालकर ले गए। इसकी जानकारी सुबह लगने पर नरवर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।