- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
साहब, बारात आने वाली है आप शादी कैसे रोक सकते है, पुलिस ने कहा हम कड़ी कार्रवाई करेंगे
उज्जैन | साहब, बरात आने वाली है, अब तो पूरी तैयारी हो चुकी है, शादी कैसे रोक सकते हैं? हमारा बहुत नुकसान हो जाएगा। यह गुहार नाबालिग के पिता रणछोड़ लाल निवासी हमीरखेड़ी व उसके परिवार के लोगों ने भैरवगढ़ थाना पुलिस व महिला सशक्तिकरण विभाग की टीम से लगाई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आप शादी करोगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। उसके बाद परिजन माने।
हमीरखेड़ी में रणछोड़ लाल की नाबालिग बेटी का विवाह किया जा रहा था। रविवार शाम को इंदौर के ग्राम फफूंद से बरात आने वाली थी। इसी बीच दोपहर 3.30 बजे महिला सशक्तिकरण अधिकारी रितेश बघेल, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश मालवीय व शौर्य दल की दीपमाला अकोदिया पहुंच गए। उन्हें सूचना मिली थी कि लड़की नाबालिग है। दल ने परिवार से लड़की की अंकसूची मंगवा कर देखी तो उसमें जन्म दिनांक 17 जुलाई 2000 थी। जिसके मान से 16 साल 10 ही उसकी उम्र थी। अधिकारियों ने कहा कि आप शादी नहीं कर सकते हैं। परिवार जनों ने इसका विरोध किया, उनका कहना था कि अब सारी तैयारी हो चुकी है, बरात भी इंदौर से निकल चुकी है। उन्हें कैसे कहे कि बरात लेकर नहीं आए। उन्होंने लड़की से भी बात करवाई। हालांकि लड़की ने अपनी मर्जी से ही शादी की बार स्वीकार की। अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। समझाइश के बाद वे मान गए। टीम ने पंचनामा बनाया है।