- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
9वीं में 40 आैर 11वीं में 75 फीसदी विद्यार्थी पास
उज्जैन | जिले के सभी हाई स्कूल आैर हायर सेकंडरी स्कूलों में रविवार को कक्षा 9वीं आैर 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। रविवार को शासकीय अवकाश के दिन भी स्कूल खोले गए आैर विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर अंकसूचियों का वितरण किया गया। जिले में कक्षा 9वीं में आैसत करीब 40 प्रतिशत आैर कक्षा 11वीं में आैसत लगभग 75 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है जब रविवार के दिन स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए शासकीय स्कूल खोले गए। इधर जिला शिक्षा विभाग में सभी स्कूलों से रिजल्ट के डाटा जुटाने का कार्य किया जा रहा है। सभी स्कूलों का डाटा आने के बाद एक-दो दिन में पास आैर फेल हुए विद्यार्थियों का कुल आंकड़ा सामने आ सकेगा।