- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
शनि मंदिर पर पूजा करने को लेकर विवाद
उज्जैन। इंदौर रोड़ पर त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर ने डिब्बे वाला परिवार के दावे को खारिज कर दिया है। अब मंदिर में पूजा करने को लेकर आज शासकीय पुजारी एवं वर्तमान पुजारी के परिजनों के बीच विवाद हो गया इसके बाद तहसीलदार संजय शर्मा ने दोनो पक्षों को तहसील कार्यालय बुलवाया है। शान्ताबाई पति श्रीकृष्णचंद्र डिब्बे वाले और उनके परिवार का दावा था कि त्रिवेणी शनि मंदिर और उसके आसपास स्थित भूमि व पैतृक संपत्ति है लेकिन म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ ने उनके दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह इस संबंध में ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएं हैं। आज शासकीय पुजारी राकेश बैरागी शनि मंदिर पहुंचे थे लेकिन शांताबाई के परिजनों का कहना था कि अभी उनके पास आदेश की प्रति नहीं आई है इसलिए अभी वही पूजा – पाठ करेंगे। विवाद होने की जानकारी लगने के बाद अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी शनि मंदिर पहुंचे इसके बाद तहसीलदार संजय शर्मा द्वारा दोनो पक्षों को अपने कार्यालय बुलवाया गया है जहां पर चर्चा होगी।