- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिजली बिल बकाया राशि जमा न करने वाले बकायादारों के यहां से जो मिला, उसे उठाकर ले अाए
उज्जैन | बिजली बिल बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनी ने फिर से कार्रवाई शुरू की है। टीम ने आबूखाना, यादव नगर, कालियादेह गांव व मोजमखेड़ी में कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया निर्भय सिंह पर 42,348, आत्माराम पर 53,545 व प्रभुलाल पर 32,768 रुपए बकाया थे। शुक्रवार को टीम ने तीनों की बाइक जब्त की है। कालियादेह महल के एक बकायादार पर चोरी का केस बनाया है तथा उसके यहां से टीवी, पंखे, हीटर आदि जब्त किए। वहीं लक्ष्मीनारायण देवा जी निवासी मोजमखेड़ी की मोटर साइकिल जब्त कर ले गए। यादव नगर के उपभोक्ता पर 5,55,431 रुपए बकाया होने से उसके यहां से कूलर जब्त किया। 40 उपभोक्ताओं के यहां बिजली कनेक्शन काटे गए।