- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
- भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल!
- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
सिंध प्रांत से आया ध्वज लहराया, 101 महिलाएं कलश लेकर निकली
उज्जैन | सिंध प्रांत से लाए ध्वज लहराया और 101 महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकली। इसी के साथ स्वामी पुरसनाराम साहिब का दो दिनी मेला सोमवार को अब्दालपुरा में शुरू हुआ। सुबह मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वज अर्पित किया गया। दोपहर में कलश यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ विहिप के अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने हरि झंडी दिखाकर किया। संयोजक मुकेश साध राधाकिशन साहिब जयपुर के सान्निध्य में आयोजित मेले में अजमेर, उदयपुर, भोपाल, बैरागढ़, भोपाल व मुंबई सहित देशभर के सैकड़ों भक्त यहां उमड़ना शुरू हो गए। बैंड-बाजों से निकली शोभायात्रा में कलश के साथ रंगीन परिधानों में महिलाएं, घोड़ी, बग्घी, डीजे के साथ रथ में स्वामीजी की प्रतिमा निकाली गई। अब्दालपुरा से यात्रा अवंतिपुरा, खजूरवाली मस्जिद, गीता काॅलोनी, निकास चौराहा, पटेल काॅलोनी होकर स्वामी पुरसनाराम धाम पर समाप्त हुई। मार्ग में कई जगह मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया। दोपहर हजारों लोगों ने महाप्रसादी ली। शाम 5 से 7 बजे तक सत्संग-कीर्तन चला। रात 11 से मध्य रात 2 बजे तक बालक मंडली का कार्यक्रम हुआ।