- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गोरक्षा के नाम पर एक बार फिर गुंडागर्दी, लात-घूंसों और बेल्ट से की युवक की पिटाई
उज्जैन । उज्जैन में कुछ लोगों ने पशु काटने की बात पर एक युवक को खूब बेरहमी से पीटा। लहू-लुहान युवक हाथ जोड़ता रहा लेकिन किसी ने उस पर रहम नहीं किया। गुस्साए लोग उसे घेरकर लात-घूसों और बेल्ट से पीटते रहे। फरियादी अप्पू पिता मुरली मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।शनिवार शाम जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में गुमानदेव मंदिर के पास कुछ लोग एक युवक को घेरकर लात -मुक्कों से पीट रहे थे।लोगों का आरोप था कि अप्पू नामक ये युवक जानवर काटने के काम में लगा हुआ है ।लोगों की भीड़ उसे घेरकर खड़ी थी।
सब उसे गालियां देते हुए बुरी तरह से मार रहे थे। लोगों का कहना था कि अप्पू चोरी के आरोप में भी पहले पकड़ा चुका है।इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई, कुछ लोग उसका वीडियो बनाने में लगे थे। बाद में एक व्यक्ति के समझाने पर उसे थाने ले जाया गया।जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि घायल अप्पू मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने चेतन सांखला और उसके 10 साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से तीन को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है ।