- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
कट चौक की गुमटियां व ठेले हटाने के लिए नई राजस्व समिति छेड़ेगी नए सिरे से मुहिम
उज्जैन । फ्रीगंज को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की मुहिम को अब नगर निगम की नई राजस्व समिति अपने हाथ में लेगी। फ्रीगंज के साथ आसपास के रहवासी भी मुहिम में शामिल होकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर पूछेंगे- फ्रीगंज से अतिक्रमण क्यों नहीं हटाए जा रहे।
फ्रीगंज के रहवासियों और व्यापारियों की पहल पर निगम ने कट चौक व सड़कों से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की थी लेकिन जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं के दबाव में मुहिम दो बार रोक दी गई, जबकि सड़कों पर ठेले-गुमटियों के अतिक्रमण के कारण आम नागरिक भी परेशान हैं। व्यापारियों की दुकानों के सामने ठेले लगने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। ठेले वालों ने दो बार व्यापारियों के साथ मारपीट भी की है। इससे व्यापारी वर्ग व रहवासी मुहिम रोके जाने से क्षुब्ध हैं। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते मुहिम रुकने से यह नाराजगी भाजपा संगठन में भी चर्चा का विषय बन चुकी है।
केंद्रीय मंत्री को शिकायत
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को फ्रीगंज में राजनीतिक हस्तक्षेप से अतिक्रमण मुहिम रोकने की शिकायत भी हुई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार जावड़ेकर ने आश्वासन दिया कि भोपाल में मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में वे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। जावड़ेकर ने मामले में स्थानीय नेताओं को भी आगाह किया है। उन्हें यह फीडबैक भी दिया है-आम नागरिक मुहिम के पक्ष में है और इसे रोकने का विपरीत असर हो रहा है। जावड़ेकर से नगर भाजपा अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, महापौर मीना जो नवाल व पार्षदों ने भेंट की थी।