- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
युवती के गले में जब देखा गुलाबी स्ट्रॉल, तो वह चौक गई…फिर सामने आई ये हकीकत
उज्जैन :- एसपी ने नकबजन गिरोह का खुलासा किया, जिसमें शामिल महिला चोर का फोटो पत्रिका में प्रकाशित हुआ। उक्त महिला का गुलाबी रंग की स्ट्रॉल ओढ़े फोटो देखते ही एक फरियादी चौक गई और शुक्रवार सुबह माधवनगर थाने जा पहुंची। पुलिस से कहा कि जिस महिला चोर को आपनेे पकड़ा है उसने मेरे घर भी चोरी की थी, पुलिस ने कहा इतने दावे से कैसे कह सकती हो।
बात सही निकली
फरियादी बोली महिला चोर ने जो स्ट्रॉल ओढ़ रखा था वह मेरा है। यकीन हो तो चेक कर लो उस पर दो जगह वाटर कलर के निशान भी हैं। स्ट्रॉल चेक करते ही फरियादी की बात सही निकली और चोरी का भी खुलासा हो गया। बात की जा रही है वल्लभनगर निवासी आरटीओ कर्मचारी पूजा मुकाती की, जिनके घर 12-13 अप्रैल की दरमियानी रात चोरों ने सेंध लगाई थी। सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश सवा लाख रुपए से अधिक का माल ले गए थे, जिसकी रिपोर्ट माधवनगर थाने में दर्ज है। शुक्रवार को जब फरियादी पूजा ने पत्रिका में नकबजन गिरोह पकड़ाने की खबर देखी। उसमें प्रकाशित महिला चोर ने जो स्ट्रॉल ओड़ रखी थी वह उसी के घर से चोरी गई थी।

पूजा मुकाती का ही निकला
इसी के बाद शुक्रवार को वह माधवनगर थाने पहुंची और एसआई महेन्द्र मकाश्रे को स्ट्रॉल के बारे में बताया, जो पूजा मुकाती का ही निकला, पूछताछ करने पर आरोपी पूजा उर्फ मोमबत्ती पारदी ने स्वीकार लिया कि वल्लभनगर में भी उसने ही जीजा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कहा कि आठ नकबजनी आरोपी कबूल चुके थे, नौवीं वारदात भी स्वीकार ली, जिसमें पूछताछ कर बरामदगी की जाएगी।