- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
लैब रिपोर्ट में नमूने फेल, बैकर्स लांज का ब्रेड-बिस्किट स्काय-वे का पनीर अमानक
उज्जैन :- शहर के विभिन्न बेकरी, एव्हरफ्रेश एवं होटल्स में परोसे जाने वाली खाद्य सामग्री में अमानक स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके चलते खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी और हाल ही में दो दर्जन होटल के खाद्य नमूनों को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा था। लैब की जांच सूची में एक चौथाई से अधिक नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। अब विभाग द्वारा उक्त संस्थानों के संचालकों को नोटिस दिए जा चुके हैं और न्यायालय भेजने की तैयारी कर रहा है। भोपाल लैब की जारी जांच रिपोर्ट में कोयला फाटक स्थित बेकर्स लांज से विभाग ने ब्रेड और बिस्किट्स के सैंपल लिए थे। जांच में ये सैंपल मानक पर खरे नहीं उतरे। ऐसे ही नानाखेड़ा स्थित जय बजरंग डेयरी का दही में फैट कम पाया गया।
फ्रीगंज स्थित स्काय-वे रेस्टोरेंट में उपयोग किया जाने वाला पनीर अमानक स्तर का मिला। महाकाल रोड स्थित कैफे श्रीगंगा की कचौरी भी अमानक स्तर की मिली। महाकाल स्थित नन्द एव्हरफ्रेश का दही और होटल माहेश्वरी एवेन्यू का पनीर भी जांच में फेल रहा। इसके बाद संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए गए है। संचालकों को सैंपल की पुन: जांच के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।