- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
संभागीय अफसरों की टीम को जांच के निर्देश; गलत तरीके से बीपीएल सूची में नाम, तो होगी एफआईआर
उज्जैन । गलत तरीके से जिन अपात्र लोगों ने अपने नाम बीपीएल व प्राथमिकता परिवारों की सूची में जुड़वा लिए हैं, उनकी मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। कमिश्नर एमबी ओझा ने ऐसे लोगों की पड़ताल कर सूची से नाम काटने व संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश संभागीय अफसरों की टीम को दिए हैं। वे सोमवार को अधिनस्थों की बैठक ले रहे थे। वे बोले कि- शासन की मंशा है कि खाद्य सुरक्षा योजना तथा गरीब व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को ही मिले लेकिन कतिपय लोग इनका अधिकार छीनने में लगे हुए हैं। लिहाजा इन्हें बेनकाब कर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा होगा कि ऐसे अपात्र लोग स्वेच्छा से अपने नाम सूची से कटवा लेवें। इधर जिला आपूर्ति नियंत्रक आरके वायकर ने बताया कि जिले में 1 लाख 70 हजार बीपीएल कार्डधारी है।