- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देशज उत्सव : नागालैंड की टीम ने युद्ध विजय के नगाड़े बजाए, सुमिवार नृत्य किया
उज्जैन :- कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में पांच दिनी देशज उत्सव में गुरुवार रात पांच राज्यों के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। सबसे पहले खीरोद सिंह मुंडा एवं दल (पुरुलिया) द्वारा पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध नृत्य पुरुलिया छऊ की प्रस्तुति दी गई। हरदा (मप्र) के मनसा राम व दल द्वारा कोरकू जनजाति के नृत्य कोरकू की प्रस्तुति दी। बैंगलुरु से आए एम. महेश व दल ने कर्नाटक में कुरुबा समाज के ढोलु कुनिथा नृत्य की प्रस्तुति दी। नितोई (नागालैंड) से आए येमीश के. येपेथो एवं दल ने युद्ध में विजय के बाद किए जाने वाले सुमि वार नृत्य की प्रस्तुति दी।