- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पांचवीं पास छात्रों को कौशल विकास की ट्रेनिंग
उज्जैन :- ऐसे विद्यार्थी जो ड्रॉपआउट हैं या 5वीं तक शिक्षित हैं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना के तहत कौशल विकास की विशेष ट्रेनिंग देने के लिए आईटीआई ने अभियान चलाया है। इसमें शामिल होने के लिए छात्र ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आईटीआई के प्राचार्य सुनील ललावत ने बताया ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए छात्र कौशल विकास मिशन की वेब साइट की ssdm.mp.gov.in पर जाकर वेबपेज खोलें। इस वेबपेज पर केंडिडेट सेल्फ रजिस्ट्रेशन वाले कॉलम पर जाकर क्लिक करें। पंजीयन फार्म खुलेगा। फार्म पर छात्र अपनी जानकारी भरें। समिट का बटन दबाकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करें।