- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी
पिछले तीन दिनों से जिले में कई झमाझम और कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। जिससे उज्जैन सहित आसपास के शहरों की कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है। जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांव एवं शहर ऐसे है जिनका बारिश के कारण आस-पास के शहरों एवं गांव से संपर्क टूट गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह शिप्रा का पानी बड़े पुल से मात्र ४ फीट नीचे बह रहा है। जबकि रात को शिप्रा बड़े पुल से २ फीट नीचे बह रही थी।
शिप्रा नदी में आई बाढ़ के कारण रामघाट पर स्थित सभी मंदिर पानी में डूब गए। इसके अलावा शिप्रा का पानी दानीगेट, रामजनार्दन मंदिर, कार्तिक मेला प्रागंण पर पहुंच गया।