- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देवास रोड पर कारों की भिड़ंत
वास रोड पर इस्कान मंदिर की ओर से आ रही एक कार को हामूखेडी से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार १० से १२ फीट घसीटती हुई डिवायडर मेें जा घुसी। हालांकि गनीमत रही की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। तत्काल सूचना पर माधवनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जहां भारी भीड़ व प्रभावित यातायात को हटाया गया। जानकारी के अनुसार भानू अरोरा पिता हर्ष अरोरा निवासी महानंदानगर कार क्रं एमपी१३ एलए१७६८ से इस्कॉन मंदिर की ओर से तेजगति से आ रहे थे।
इसी बीच कुष्ठधाम हामूखेडी से एमपी०९ सीक्यू ५४१५ इंडिगो ईएस ने तेजगति में टक्कर मार दी। घटना में कार १० से १२ फीट घसीटती हुई डिवायडर में जा घुसी। मामले मेें माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि घटना के वक्त कार में चालकों के अलावा कोई ओर नहीं बैठा था। वहीं दोनों कार के चालक भी सुरक्षित हंै।